🍲 Keema Kofta Curry Recipe | घर पर बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट कीमा कोफ्ता करी

नरम, जूसी और स्वाद से भरपूर कीमा कोफ्ता करी जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

📌 परिचय

अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाना चाहते हैं तो कीमा कोफ्ता करी एक शानदार विकल्प है। नरम और जूसी कोफ्ते जब मसालेदार ग्रेवी में पकते हैं तो इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है। यह डिश खास मौकों और फैमिली डिनर के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
इस आसान स्टेप बाय स्टेप कीमा कोफ्ता करी रेसिपी की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट और रिच ग्रेवी वाली करी बना सकते हैं।

मटर पराठा रेसिपी – सॉफ्ट और क्रिस्पी विंटर स्पेशल मटर पराठा बनाने की आसान विधि

📑 Table of Contents

  1. कीमा तैयार करने की विधि
  2. कीमा तैयार करने की विधि
  3. ग्रेवी बनाने की विधि
  4. परफेक्ट बनाने के टिप्स
  5. न्यूट्रिशन जानकारी
  6. स्टोरेज टिप्स
  7. FAQs
  8. निष्कर्ष

📝 सामग्री

कोफ्ते के लिए

  • 500 ग्राम कीमा (मटन या चिकन)
  • 2 चम्मच भुना बेसन
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • ग्रेवी के लिए1 तेज पत्ता
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • तेल
  • पानी आवश्यकतानुसार

मसाला पेस्ट तैयार करना:

Grinding fresh spices and ingredients to make keema kofta curry masala paste
कीमा कोफ्ता करी बनाने के लिए मसाले और सामग्री को मिक्सर में पीसते हुए

कीमा कोफ्ता करी बनाने के लिए सभी मसाले और सामग्री – प्याज 3-4 बोटियाँ, लहसुन 3-4 कली, आधा इंच अदरक का टुकड़ा, जीरा, पोस्ता, सुखी लाल मिर्च, जावित्री, बड़ी इलायची 2-3, हरी इलायची 9-10, काली मिर्च 9-10 और लंबी मिर्च 2-3 – को मिक्सर में बारीक पीसकर मसाला पेस्ट तैयार किया जाता है। यह स्टेप ग्रेवी को स्मूद, फ्लेवरफुल और प्रोफेशनल टेक्सचर देने के लिए बहुत जरूरी है।

“Masala paste prepared for Keema Kofta Curry, finely ground onion, garlic, ginger and whole spices”
कीमा कोफ्ता करी के लिए ताज़ा मसाला पेस्ट तैयार, जो ग्रेवी को स्मूद और फ्लेवरफुल बनाता है।

👩‍🍳 कीमा कोफ्ता करी बनाने की विधि

🥩 Step 1 – कीमा तैयार करें

Mixing spices and ingredients into keema for kofta preparation
कोफ्ता बनाने के लिए कीमा में मसाले और सामग्री मिलाते हुए

सबसे पहले कीमा को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
इसके बाद उसका पूरा पानी निचोड़ लें।

Keema mixture ready for making soft and juicy koftas
कोफ्ता बनाने के लिए मसाले और सामग्री मिलाकर तैयार कीमा

अब कीमा में भुना बेसन, नमक, लाल मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।
मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

🧆 Step 2 – कोफ्ते बनाएं

Keema kofta balls ready to fry for curry
कोफ्ता बनाने के लिए तैयार कीमा की गोलियां, अब तलने के लिए तैयार

अब कीमा मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते तैयार करें।
अगर मिश्रण ढीला लगे तो थोड़ा बेसन मिला सकते हैं।

🔥 Step 3 – कोफ्ते तलें

Deep frying keema koftas in hot oil until golden brown
कीमा कोफ्ते को तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलते हुए

कढ़ाई में तेल गरम करें।
मध्यम आंच पर कोफ्तों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
तलने के बाद इन्हें अलग निकाल लें।

🍛 Step 4 – ग्रेवी तैयार करें

Adding freshly prepared masala paste into hot oil in a pan for Keema Kofta Curry
कीमा कोफ्ता करी के लिए मसाला पेस्ट कढ़ाई में डालते हुए, ताकि ग्रेवी में स्वाद और खुशबू अच्छे से आए

मिक्सर में प्याज, अदरक और लहसुन डालकर और सबुत बारीक पेस्ट बना लें।
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और तेज पत्ता डालें।
इसके बाद मसाला पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनें।
अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें।
मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग ना होने लगे।

🍲 Step 5 – कोफ्ता करी तैयार करें

Adding fried keema koftas into hot masala gravy for Keema Kofta Curry
तले हुए कोफ्ते मसाला ग्रेवी में डालते हुए, ताकि वे मसाले के साथ अच्छी तरह से blend हो जाएँ

अब तले हुए कोफ्ते मसाले में डालें।
कुछ मिनट भूनने के बाद पानी डालें।
कढ़ाई को ढककर 10 से 15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

Sprinkling fresh coriander on Keema Kofta Curry before serving
कीमा कोफ्ता करी में ताज़ा हरा धनिया डालते हुए, सर्व करने के लिए तैयार

⭐ परफेक्ट कीमा कोफ्ता बनाने के टिप्स

✔ कीमा का पानी पूरी तरह निकालें
✔ भुना बेसन जरूर डालें
✔ मध्यम आंच पर कोफ्ते तलें
✔ मिश्रण को आराम दें

🥗 न्यूट्रिशन जानकारी

कीमा प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें मौजूद मसाले पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

🧊 स्टोरेज टिप्स

कीमा कोफ्ता करी को फ्रिज में 2 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
दोबारा गर्म करते समय थोड़ा पानी डालकर गर्म करें।
🍽 सर्व करने का तरीका
कीमा कोफ्ता करी को नान, तंदूरी रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसा जा सकता है।

❓ FAQs

.क्या कोफ्ते पहले से बनाकर रख सकते हैं?

हाँ, इन्हें पहले बनाकर फ्रिज में रखा जा सकता है।
कोफ्ते टूटने से कैसे बचाएं?

कोफ्ते टूटने से कैसे बचाएं?

कीमा का पानी पूरी तरह निकालें और बेसन मिलाएं।

क्या इसे शैलो फ्राई बना सकते हैं?

हाँ, आप इसे शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।

🏁 निष्कर्ष

कीमा कोफ्ता करी एक बेहद स्वादिष्ट और रिच भारतीय डिश है। सही विधि और धैर्य से बनाई गई यह रेसिपी होटल जैसा स्वाद देती है। अगर आप घर पर खास डिश बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *